29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDvSA: पांचवें मैच में भारत की एेतिहासिक जीत के साथ-साथ बने 10 खास रिकॉर्ड

पोर्ट एलिजाबेथ में मेजबान टीम को शिकस्त देकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। इस मैच में एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड बने। एक नजर उन रिकॉर्डों पर...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Feb 2018, 9:02 AM IST

ind vs sa

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर नया इतिहास रच दिया। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए सीरीज के पांचवें मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 73 रनों की शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अफ्रीकी सरजमीं पर अपना पहला सीरीज जीता। बता दें कि भारतीय टीम पिछले ढाई दशक में अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत सकी थी। इस मामले में यह जीत बहुत बड़ी कही जा रही है। पांचवें मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए रोहित शर्मा 115 ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 275 रनों के लक्ष्य के जवाब में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 201 रन ही बना सकी और यह मैच 73 रनों से हार गयी। इस मैच में एक साथ कई बड़े कीतिर्मान बनें। आईए नजर डालते है बड़े रिकॉर्डों पर ...

1. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई एकदिवसीय सीरीज जीतने में सफल हुई। पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर भी भारतीय टीम की यह पहली जीत थी। इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाते ही भारतीय टीम ने लगातार 9वें सीरीज में जीत हासिल की।

2. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीरीज में इस मैच से पहले तक आउट ऑफ फार्म थे। लेकिन पांचवें मैच में रोहित का बल्ला जमकर बोला। रोहित ने 115 रनों की पारी खेली। यह वनडे में उनका यह 17वां और अफ्रीकी सरजमी पर पहला शतक रहा।

3. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी निभाई। यह 13वां ऐसा मौका रहा जब दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की हो। यह जोड़ी अब भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाली यह दूसरी जोड़ी बन गई। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। इन दोनों दिग्गजों ने 26 बार शतकीय साझेदारी निभाई है।

4. इस मैच में विराट कोहली 36 के स्कोर पर रन आउट हुए। यह पांचवां ऐसा मौका रहा, जब विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करते हुए रन आउट हुए हो। खास बात यह है कि जब भी रोहित के कारण विराट रन आउट हुए है तब रोहित ने बड़ी पारी खेली है।

5. टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के बल्ले से 265 छक्के निकल चुके है। इन मामले में वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर धोनी 331 छक्कों के साथ बने हैं। जबकि सचिन 264 सिक्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गए है।

6. बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का यह 15वां शतक रहा। टीम इंडिया के लिए एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह तीसरे स्थान पर पहुंचे। इस मामले में रोहित ने वीरेंद्र सहवाग के 14 शतकों के रिकॉर्ड को तोडा।

9. भारतीय पारी में दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने शानदार गेंदबाजी की। वे 51 रन देकर चार विकेट हासिल करने में सफल रहे. ये वनडे क्रिकेट में उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।

7. मेजबानों की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 57 रन खर्च कर 4 सफलता हासिल की। ये वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

8. कुलदीप यादव अभी तक इस सीरीज में कुल 16 विकेट ले चुके हैं। किसी भी एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव विश्व के पहले गेंदबाज बने। इस मामले में उन्होंने मुरलीधरन 14 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा।

9 . इस सीरीज में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल कुल 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। आज तक किसी भी एक द्विपक्षीय श्रृंखला में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजो ने इतने विकेट हासिल नहीं किये थे।

10. लिस्ट ए क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर अपने 500वां शिकार पूरा किया।