30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: देर से शुरू होगा पहला वनडे मुक़ाबला, BCCI ने जारी किया नया टाइम

IND vs SA: लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मुक़ाबला तय समय से आधे घंटे देर से शुरू होगा। पहले यह मुक़ाबला 1.30 बजे से खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते अब यह 2 बजे से खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Oct 2022, 12:22 PM IST

cricket.png

India vs South africa ODI Match got delayed: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुक़ाबले से पहले फैंस के लिए एक बुरी खराब है। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के चलते यह मुक़ाबला देर से शुरू होगा। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर दी है।

तय शेड्यूल के मुताबिक वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे और मैच की पहली गेंद भारतीय समय अनुसार 1 बजकर 30 मिनट पर फेंकी जानी थी। लेकिन कल से लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है। इसके चलते मैदान गीला हो गया है। शुरुआती इंस्पेक्शन के बाद पाया गया है कि टॉस और खेल के शुरू होने के समय को आधा घंटा आगे किया गया है। अब टॉस एक बजे नहीं, बल्कि डेढ़ बजे होगा और पहली गेंद 2 बजे तक फेंकी जाएगी।

बीसीसीआई ने अपने ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘बारिश के कारण मैच में देरी। मैच से पहले मैदान का निरीक्षण किया गया। मैच और टॉस के समय को आधे घंटे बढ़ा दिया गया है। अब टॉस 1:30 में होगा जबकि मैच 2:00 बजे शुरू होगा।’

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में बारिश रुक गई है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। accuweather.com की मानें तो लखनऊ में पूरे दिन आज बादल छाए रहेंगे, वहीं दिन में बारिश होने की संभावना 96 प्रतिशत है। वहीं आंधी की संभावना 58 प्रतिशत है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आज फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

स्टेडियम के प्रबंधन का कहना है कि अगर मुकाबले के दौरान बारिश नहीं होती है तो कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेडियम के मालिक उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली अत्याधुनिक है और बारिश का पानी महज 30 मिनट के अंदर मैदान से बाहर निकाल कर उसे खेलने लायक बनाया जा सकता है।