
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भारतीय मैच 135 रनों से हार गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सपना की टूट गया। मैच के पांचवे दिन भारत को जीत के लिए 287 रन चुनौती मिली थी। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 151 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज ही हार गई। बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को केपटाउन में 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
कुछ ऐसी थी पहली पारी
दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में मार्कराम (94), हाशिम अमला (82) और कप्तान फाफ डू प्लेसिस (63) की पारियों के मदद से 335 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई थी। भारत की पहली पारी में कप्तान कोहली ने 153 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
दूसरी पारी का लेखाजोखा
पहली पारी के आधार पर 28 रनों की बढ़त लेने वाली अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 258 रनों का स्कोर बनाया था। मेजबान टीम की ओर से इस पारी में डिविलियर्स ने सर्वाधिक 80 रनों का योगदान दिया था। जिसके बाद 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी दूसरी पारी में महज 151 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया।
विराट रिकॉर्ड बनाने से चूकी टीम इंडिया
टीम इंडिया जब अफ्रीका दौरे पर गई थी, तब उसके पास क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम करने का मौका था। दरअसल भारतीय टीम टेस्ट में लगातार 9 सीरीज जीत चुकी थी। जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया का यह 10वां सीरीज था। यदि भारतीय टीम इस सीरीज को जीत लेती तो वो क्रिकेट इतिहास की दूसरी ऐसी टीम होती जिसने लगातार 10 टेस्ट सीरीजों में जीत दर्ज की हो। लेकिन सेंचुरियन में मिली हार से यह सपना चकनाचूर हो गया।
Updated on:
17 Jan 2018, 4:09 PM IST
Published on:
17 Jan 2018, 3:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.