3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDvSA 1st T20: भारतीय कप्तान कोहली ने जीत का श्रेय इस खिलाड़ी को दिया

पहले टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हरा दिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय भुवी और शिखर को दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Feb 2018, 8:42 AM IST

KOHLI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी को दिया। न्यू वांडर्स पार्क में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराया। मैच के बाद एक बयान में कोहली ने कहा कि रोहित और शिखर ने सलामी बल्लेबाजों के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने अपनी अनुभवी गेंदबाजी का दम दिखाया। यह टीम का अच्छा प्रयास रहा।

टीम का संतुलित प्रदर्शन-
कोहली ने कहा कि हम काफी समय से टी-20 प्रारूप में इस प्रकार के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। यह हमारे सबसे संतुलित प्रदर्शन में से एक है। हमने 16वें ओवर तक 220 रन बनाने का सोचा था लेकिन महेंद्र सिंह धौनी के आउट होने के साथ इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाए। अंत में लक्ष्य जीत था और वह हमने हासिल किया।

बल्लेबाजी में गब्बर चमके-
गौरतबल हो कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शिखऱ धवन ने 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। शिखर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 सिक्स की बदौलत ये रन बनाए। इस दौरान शिखर ने लगातार रनगति को बनाए रखा।

गेंदबाजी में भुवी का रिकॉड -
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अपना रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। चार ओवर में भुवी ने मात्र 24 रन खर्च करते हुए अफ्रीका के पांच विकेट हासिल किए। जो टी-20 में उनके करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। इन दोनों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से की बढ़त ले ली है।