
momin saqib
India vs Srilanka: एशिया कप 2022 में बीते मंगलवार को सुपर 4 का तीसरा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से रोमांचक हार झेलनी पड़ी है और इस हार के बाद टीम इंडिया की एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। वहीं श्रीलंका ने यह मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर 'ओ भाई मारो मुझे' वाले मोमिन साकिब का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं
इस वजह से रो रहे हैं मोमिन:
बता दें कि मोमिन साकिब जिस वजह से रोते हुए नजर आ रहे हैं वह वजह है कि एशिया कप शुरू होने से पहले यह अंदाजा लगाया गया था कि फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। लेकिन श्रीलंका से 6 विकेट से हार जाने के बाद टीम इंडिया की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है। इसी बात से मोमिन काफी परेशान है और वह टीम इंडिया की हार के बाद रोने लगते हैं। साथ ही उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिख रहा है जिससे साथ वह रोते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो:
भारत पाक नही होगा फाइनल:
बता दें कि टीम इंडिया की इस हार के बाद एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले के सपने देख रहे क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया की श्रीलंका के हार के बाद, यह उम्मीद अब खत्म हो गई है क्योंकि श्रीलंका फाइनल में पहुंच चुका है। अब बची हुई 3 टीम यानी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में से कोई एक टीम ही फाइनल में जगह बना पाएगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Updated on:
7 Sep 2022, 7:42 PM IST
Published on:
7 Sep 2022, 7:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.