24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो चूक जिसने भारत से छीनी जीत: यदि दो इंच और बढ़ गया होता कोहली का बल्ला तो मिल गई होती जीत

क्रिकेट में एक-एक रन की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई टीम जीत के बिल्कुल करीब जा कर विजयश्री हासिल करने से चूक जाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Oct 2018, 8:00 AM IST

virat

Ind vs Wi: यदि दो इंच और बढ़ गया होता विराट कोहली का बल्ला तो भारत को मिल गई होती जीत

नई दिल्ली। क्रिकेट में एक-एक रन की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई टीम जीत के बिल्कुल करीब जा कर विजयश्री हासिल करने से चूक जाती है। जैसे बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत जीत के एकदम करीब आ चुकी थी। लेकिन टीम इंडिया जीत नहीं सकी। भारत को न जीत पाने का मलाल तो करोड़ो क्रिकेटप्रेमियों को है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा भारतीय कप्तान विराट कोहली को है। विशाखापट्टनम में 157 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले विराट कोहली ने कीर्तिमान तो कई स्थापित किए लेकिन अंत में मैच गंवाने की निराशा साफ तौर पर उनके चेहरे पर देखी गई।

कोहली से अनजाने में हुई ये गलती-
मैच समाप्त होने के बाद जब कोहली एकांत में बैठे होंगे, तब उन्हें उस गलती का काफी मलाल रहा होगा जो उनसे अनजाने में हुई। लेकिन भारत की जीत-हार में बड़ी भूमिका निभा गया। दरअसल टाई पर समाप्त हुए विशाखापट्टनम वनडे में दोनों ही टीमों ने निर्धारित 50 ओवर में 321-321 रन बनाए। आखिरी गेंद पर चौका लगा कर होप ने भारत की उम्मीदों पर फेर दिया। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसी गलती की जिसका उन्हें जीवन भर मलाल रहेगा।

बल्ला क्रीज तक पहुंचे उससे पहले ही वापस हुए कोहली-
विशाखापट्टन में अपने करियर का 37वां शतक और 10000 वनडे रन पूरा करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक रन शॉर्ट दौड़ा। इस रन के लिए कोहली ने मेहनत तो पूरी की लेकिन बल्ला क्रीज तक पहुंचे उससे पहले ही लौट गए। इसके चलते भारत के खाते में एक रन कम जुड़े। यदि उस रन के दौरान विराट कोहली का बल्ला दो इंच और आगे बढ़ गया होता तो आखिरी गेंद पर चौका लगाने के बाद भी शाई होप अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाते।