5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भारत से 7 साल बाद टी20 सीरीज जीतेगा वेस्ट इंडीज! देखें हेड टू हेड आंकड़े

IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज ने आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2016 में हराया था। ऐसे में अगर आज खेला जाने वाला टी20 मुक़ाबला भी वह जीत जाती है तो भारत को 7 साल बाद टी20 सीरीज हराने में कामियाब हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Aug 2023, 3:31 PM IST

nicholas_pooran.png

India vs West Indies T20 series: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुक़ाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान टीम इस मैच को हर हाल में जीत इतिहास रचना चाहेगी। वेस्टइंडीज इस सीरीज के पहले दो मुक़ाबले जीत कर 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में अगर आज खेला जाने वाला टी20 मुक़ाबला भी वह जीत जाती है तो भारत को 7 साल बाद टी20 सीरीज हराने में कामियाब हो जाएगी।

भारत को वेस्टइंडीज ने आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 2016 में हराया था। इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को पहला मुक़ाबला 4 रन और दूसरा मुक़ाबला 2 विकेट से हराया है। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब वेस्ट इंडीज ने भारत को एक के बाद एक लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबले हराए हैं।

हेड टू हेड -
दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 17 और वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। कैरिबियाई धरती पर दोनों टीमें 9 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से भारत ने चार और वेस्टइंडीज ने पांच मैच जीते हैं। सीरीज की बात की जाये तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 8 सीरीज टी20 खेली गई हैं। जिसमें से 6 भारत ने और दो वेस्टइंडीज ने जीती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमेयर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।