उमेश यादव ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार 6 विकेट झटके हैं। उन्होंने मैच में 26.4 ओवर गेंदबाजी कर 88 रन खर्चे और 6 विकेट झटके। उमेश यादव ने मैच के पहले दिन 3 और दूसरे दिन 3 विकेट झटक अपना करियर बेस्ट फिगर दर्ज किया। इसके साथ ही उमेश कई रिकॉर्ड भी पाने नाम किए-
1. यह भारत में किसी तेज गेंदबाज के लिए 13वां सबसे बेहतर प्रदर्शन है।
2. हैदराबाद में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा यह सबसे बेहतर प्रदर्शन है, इससे पहले गहीर खान ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 रन खर्च कर 4 विकेट झटके थे।