6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : तीसरे टी20 मुकाबले में बने ये 9 बड़े रिकॉर्ड, पंत ने छुआ अद्भुत कीर्तिमान

वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे मेजबान भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने। आइए नज़र डालते हैं इन रिकार्ड्स पर -
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Nov 2018, 12:11 PM IST

ind

IND vs WI : तीसरे टी20 मुकाबले में बने ये 9 बड़े रिकॉर्ड, पंत ने छुआ अद्भुत कीर्तिमान

नई दिल्ली। शिखर धवन (92) और ऋषभ पंत (58) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे मेजबान भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में ढेरों रिकॉर्ड बने। आइए नज़र डालते हैं इन रिकार्ड्स पर -

1. तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 9वी बहार जीती है। ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश है। भारत के अलावा ये कारनामा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने किया है।

2. इस मैच में खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ शिखर धवन ने साल 2018 में 1000 टी20 रन पूरे कर लिए हैं। ये शिखर के टी20 करियर का 8वां अर्धशतक था।

3. शिखर धवन ने इस मैच में अपने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने आज अपनी टीम के लिए 62 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली।

4. ऋषब पंत भारत के लिए टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने 21 साल 38 दिन की आयु में भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाया हैं। इस से पहले रोहित शर्मा ने 20 साल 131 दिन की आयु में भारतीय टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था।

5. युज्वेंद्र चहल लगातार दूसरी बार भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साल 2017 में उन्होंने 23 विकेट लिए थे और इस साल उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं।

6. ऋषभ पंत और शिखर धवन ने आज 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की, भारत की तरफ से साल की यह छठी शतकीय साझेदारी थी. वही बाकि टीमों ने इस साल मिलाकर कुल 8 शतकीय साझेदारी की हैं.

7. ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट में अपने आज 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कुल 58 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किए हैं। उनसे पहले एविन लुईस ने 54 पारियों में व रॉस टेलर ने 57 पारियों में अपने शुरूआती 100 छक्के प्राप्त किए थे।

8. भारत ने दूसरी बार किसी टीम को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया हैं। इससे पहले साल 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

9. लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर भारत की यह तीसरी जीत थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में भारत ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।