
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का शेड्यूल सामने आ चुका है। शेड्यूल के अनुसार, टीम इंडिया सुपर-8 के ग्रुप-1 में है। भारत के साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी हैं। इन सभी टीमों एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मुकाबले खेलने हैं। ग्रुप में टॉप-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेंगी। शेड्यूल सामने आने के अब सभी भारतीय फैंस इसी गुणा-भाग में लगे होंगे कि टीम इंडिया कैसे सुपर-8 की बाधा को पार करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? आइये आपको बताते हैं कि के सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित क्या है?
भारत को सुपर-8 से सेमीफाइनल तक का सफर तय करने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से हार भी जाता है तो वह अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराकर आसानी से सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकता है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इन दोनों देशों के खिलाफ भारत के अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच के आंकड़े बयां कर रहे हैं। आइये आपको भी बताते हैं भारत अब तक कैसे ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पर भारी पड़ा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो अफगानिस्तान कोई मैच नहीं जीत सका है। दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत टी20 इंटरनेशन में अजेय है।
भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने अभी तक 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो बांग्लादेश मात्र एक मैच में जीत दर्ज कर सका है। इन रिकॉर्ड को देखकर कहा जा सकता है कि भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने अभी तक 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो ऑस्ट्रेलिया 11 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
Published on:
17 Jun 2024 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
