1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट :क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

भारत को पहले मैच में आठ विकेट से हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में भी उसने बल्ला तथा गेंद दोनों से संघर्ष किया था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 2 Jul 2021, 11:08 PM IST

india_women_team.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मुकाबले हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी भारतीय महिला टीम ( India Women team) शनिवार को यहां होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी। भारत को पहले मैच में आठ विकेट से हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में भी उसने बल्ला तथा गेंद दोनों से संघर्ष किया था।

यह खबर भी पढ़ें:—जब धोनी को गुस्सा दिलाना कनेरिया को पड़ गया था भारी, माही ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई थी बॉल

मिताली ने लगातार जड़े 2 अर्धशतक
कप्तान मिताली राज जिन्होंने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए हैं, उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि, शेफाली वर्मा ने दूसरे मैच में कुछ योगदान दिया था जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दोनों मैच में प्रभाव डालने में नाकाम रही हैं।

हरमनप्रीत का खराब फॉर्म चिंता का विषय
भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म है। वह दोनों मैचों में रन बनाने में नाकाम रही हैं जो टीम का बड़ा स्कोर नहीं कर पाने का एक अहम कारण है। भारतीय महिला गेंदबाजों को भी संघर्ष करना पड़ रहा है। भारतीय गेंदबाज जहां पहले मैच में पूरी तरह असफल रहे थे तो वहीं इन्होंने दूसरे मैच में इंग्लिश टीम की आधी टीम को पवेलियन भेजा था। लेकिन सोफी डंक्ली ने पारी को संभाल लिया।

यह खबर भी पढ़ें:—मिताली राज ने कोहली, रोहित और द्रविड़ को पीछे छोड़ इंग्लैंड में हासिल की ये खास उपलब्धि

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), फरान विल्सन, सोफिया डंकली, कैथरिन ब्रंट, नताली स्काइवर, मैडी विलियर्स, टैमी ब्यूमोंट, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), लॉरेन विनफील्ड हिल, एमिली एरलोट, कैट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफी एक्लेस्टोन, नताशा फरांट, सराह ग्लेन और अन्या श्रुबसोले।

भारत : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल