30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़ा भारतीय क्रिकेटर, हुई मौत, कारण बेहद चौंकाने वाला

ओमान में 'फ्राइडे मॉर्निंग फ्रेंडली लीग नाम का एक टूर्नामेंट खेला जा रहा था। जिसमें धनेश माधवन नाम का 38 वर्षीय खिलाड़ी फाइटर्स टीम की तरफ से मैच खेल रहा था। तभी वह अचानक फील्ड करते हुए गिरे गया और हॉस्पिटल ले जाने पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Dec 2023, 2:37 PM IST

crickert.png

क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खेल ही नहीं हादसे भी होते हैं। क्योंकि यह खेल जितना रोमांचक और मजेदार है, उतना ही जानलेवा और खतरनाक भी। यह खेल अनिश्चितताओं का है। इसमें खिलाड़ियों को चोट लगना या स्लिप करने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन कभी ये चोट जान पर भी बन आती है। जिससे मैदान में ही खिलाड़ियों की मौत हो जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी हुआ जब एक भारतीय खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान पर अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना इतनी चौंकाने वाली है कि जिसने भी यह देखा वह हैरान रेह गया। ओमान में 'फ्राइडे मॉर्निंग फ्रेंडली लीग नाम का एक टूर्नामेंट खेला जा रहा था। जिसमें धनेश माधवन नाम का 38 वर्षीय खिलाड़ी फाइटर्स टीम की तरफ से मैच खेल रहा था। तभी वह अचानक फील्ड करते हुए गिरे गया और हॉस्पिटल ले जाने पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। धनेश की पत्नी और तीन साल का बेटा भारत में रहते हैं।

साल फाइटर्स मिस्फाह टीम के कप्तान श्रीजेश ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "वह एक कुशल खिलाड़ी थे और हमारी टीम के लिए सक्रिय ऑलराउंडर थे। वो पिछले कई सालों से शुक्रवार को उनकी टीम की तरफ से खेल रहे थे। हम सामान्यत: टेनिस बॉल के साथ 16-ओवर मैच खेलते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बैटिंग और बॉलिंग की। फील्ड पर अपनी पोजीशन लेते समय, वह एकदम से गिर गए।'

श्रीजेश ने आगे कहा, ' पहले हमे लगा कि उन्हें चक्कर आया है। हम उन्हें तुरंत मिस्फाह के एक नजदीकी अस्पताल ले गए। दुर्भाग्यवश, वह बंद था तो हमने उसे गुभरा के एक बड़े अस्पताल में जाना पड़ा जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।' जब पूछा गया कि क्या उन्हें सीपीआर दिया गया था, श्रीजेश ने कहा, "हमारे पास इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। वो उन्‍हें ये सोचकर तुरंत हॉस्पिटल ले गए कि चक्‍कर की वजह वो गिर गए।' उन्‍होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वह नियमित वीकली लीग मैचों के दौरान फिट दिख रहे थे। धनेश गल्फार इंजीनियरिंग और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी के रेडीमिक्स डिवीजन में काम करते थे।