
Hanuma Vihari
हैमिल्टन : टीम इंडिया (Team India) ने 21 फरवरी से शुरू होने वाले दो टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड इलेवन (New Zealand XI) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच की बेहद खराब शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी भारतीय टीम पहले ही दिन 263 रनों पर आउट हो गई। भारत की तरफ से सिर्फ दो खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ही अच्छा खेल दिखा सके। विहारी ने शतक जमाया तो वहीं पुजारा सात रनों से शतक से चूक गए।
आठ बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सके
भारत की शुरुआत बेहद हाहाकारी रही। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाजी के लिए दावेदार तीन खिलाड़ी मयंक अग्रवाल, शुभमान गिल और पृथ्वी शॉ हैं। इस मैच में ये तीनों ही विफल रहे। पृथ्वी शॉ और टेस्ट डेब्यू के इंतजार में बैठे गिल दोनों शून्य पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। वहीं मयंक अग्रवाल भी सिर्फ एक रन पर चलते बने। इसके अलावा टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की रेस में शामिल ऋषभ पंत और वृद्धिमान साहा भी बल्लेबाजी में फेल रहे। दोनों क्रमश: सात और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इनके अलावा दो और बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन तथा रविंद्र जडेजा भी दो अंकों में नहीं पहुंच सके। ये दोनों क्रमश: शून्य और आठ पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। वहीं उमेश यादव नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत की तरफ से आठ बल्लेबाज जहां दो अंकों में नहीं पहुंच सके तो वहीं चार बल्लेबाज शून्य पर पैवेलियन लौटे।
पुजारा और विहारी ने बचाई लाज
भारत की तरफ से श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (93) और हनुमा विहारी (101) ही दो बल्लेबाज ऐसे रहे, जिन्होंने विकेट पर टिकने का जिगरा दिखाया। पुजारा जहां शतक से चूक गए तो विहारी शतक लगाकर दूसरे बल्लेबाजों को मौका देने के लिए रिटायर्ड हर्ट आउट होकर पैवेलियन लौट गए। इनके अलावा सिर्फ एक और बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ही रहे, जो दो अंकों तक पहुंच सकें। उन्होंने 18 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे। बता दें कि इस मैच में भारत अपने सभी खिलाड़ियों को खेला सकता है। लेकिन बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण सिर्फ 11 खिलाड़ी ही करेंगे।
कीवी टीम की ओर से ओवरों में कुग्नेजिन और ईश सोढ़ी ने तीन-तीन, जैक गिब्सन ने दो तथा जिमी नीशाम ने एक विकेट लिया, जबकि एक खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौटा।
Updated on:
14 Feb 2020, 11:51 AM IST
Published on:
14 Feb 2020, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.