T20 में भारत का तीसरा स्थान
जारी की गई ताजा T20 रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम नंबर एक के स्थान पर बनी हुई है। अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया है। पाकिस्तान (130) और ऑस्ट्रेलिया (126) पहले दो पदों में रहे हैं, भारत(123) दो अंक के इजाफे के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड (116) अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड (115) ने एक अंक का इजाफा कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दक्षिण अफ्रीका(114) और वेस्ट इंडीज(114) दोनों बराबर अंको के साथ छठे व सातवें स्थान पर है। श्रीलंका (85) नौवें स्थान पर है, जिम्बाब्वे (58) को 12वां स्थान , नीदरलैंड (53) 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।