30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका में T-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

29 मई को IPL 2022 का फाइनल मुकाबला होगा। इसके 11 दिन बाद टीम इंडिया का टी-20 सीजन शुरू हो जाएगा। BCCI ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका में T-20 सीरीज कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Apr 2022, 7:33 AM IST

indian cricket team schedule for south africa

भारतीय टीम खेलेगी शानदार सीरीज

IPL 2022 के बाद भी भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। जून में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। BCCI ने पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा भी दे दिया है। 9 जून से इन मैचों की शुरूआत होगी और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर ये मुकाबले खेले जाएंगे। आपको बता दें 9 जून को पहला मुकाबला दिल्ली में होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले कहां होंगे?

IPL 2022 का फाइनल 29 मई को होगा और इसके बाद कुछ दिन का ब्रेक खिलाड़ियों के पास होगा। दक्षिण अफ्रीका के भी कई बड़े नाम IPL में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं। 9 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T-20 मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली में होगा। इसके बाद 12 जून को दूसरा T-20 मैच होगा। ये कटक में खेला जाएगा। 14 जून को तीसरा T-20 मैच होगा और ये विजाग में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा T-20 17 जून को होगा। ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच राजकोट में होगा। 5वां T-20 मुकाबा 19 जून को बैगलोर में खेला जाएगा।

आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका ने साल 2019 में भारत के खिलाफ 3 T-20 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज का पहला मुकाबला रद्द हो गया था और इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी। कुछ समय पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। भारत को टेस्ट और वनडे में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से सभी दुखी नजर आए थे। भारतीय टीम इस बार बदला लेने को तैयार होगी।