9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Team Rankings: वनडे में 35 महीने से भारत का दबदबा कायम, T20 रैंकिंग में भी फिर सजा नंबर-1 का ताज

ICC Men's Team Ranking September 2026: भारत का वनडे और टी20 क्रिकेट में दबदबा बरकरार है। जानें ODI और T20I रैंकिंग में भारत समेत टॉप-10 टीमों की स्थिति।
2 min read
Google source verification
Indian men's Cricket Team odi and t20 Rankings

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - BCCI)

ICC Men's Team Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार बरकरार है। वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया 35 महीने से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई है। इस दौरान कई मजबूत टीमें सामने आईं, लेकिन कोई भी भारत से शीर्ष स्थान छीनने में कामयाब नहीं हो सकी। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारतीय टीम ने दोबारा नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

वनडे रैंकिंग में भारत ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। तब से भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। मौजूदा रैंकिंग में भारत के खाते में 116 रेटिंग प्वाइंट हैं। न्यूजीलैंड 109 प्वाइंट के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।

ICC मेंस वनडे टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचपॉइंट्सरेटिंग
1भारत333,841116
2न्यूजीलैंड353,809109
3ऑस्ट्रेलिया292,965102
4दक्षिण अफ्रीका282,855102
5पाकिस्तान323,215100
6श्रीलंका363,47096
7इंग्लैंड312,89893
8अफगानिस्तान282,56592
9बांग्लादेश393,25183
10वेस्टइंडीज342,62477

वनडे में भारत का प्रदर्शन

2023 में भारतीय टीम ने 35 वनडे मुकाबले खेले। इनमें से 27 मैचों में उसे जीत मिली, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। 2024 में भारत ने अपेक्षाकृत कम वनडे खेले। टीम ने सिर्फ तीन मुकाबले खेले, जिसमें दो में हार मिली, जबकि एक मैच टाई रहा।

2025 में भारत ने वनडे क्रिकेट में फिर शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने साल की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर की। पूरे साल भारत ने 14 वनडे खेले, जिनमें 11 में जीत और तीन में हार मिली।

2026 में अब तक भारत ने 9 वनडे मैच खेले हैं। इनमें पांच मुकाबलों में जीत और चार में हार मिली है। इंग्लैंड की धरती पर भारत को वनडे सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन टीम ने बड़े विरोधियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखा।

ICC मेंस टी-20 टीम रैंकिंग

रैंकटीममैचपॉइंट्सरेटिंग
1भारत6116,366268
2इंग्लैंड3810,196268
3ऑस्ट्रेलिया389,868260
4न्यूजीलैंड5012,348247
5दक्षिण अफ्रीका5312,881243
6पाकिस्तान5710,679240
7वेस्टइंडीज5613,079234
8बांग्लादेश5311,860224
9श्रीलंका449,703221
10अफगानिस्तान367,935220

T-20 में भी भारत का जलवा

T20 इंटरनेशनल में भी भारत लंबे समय तक नंबर-1 रहा। फरवरी 2022 से जुलाई 2026 तक भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर बनी रही। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-4 की हार के बाद भारत को कुछ समय के लिए नंबर-1 की कुर्सी गंवानी पड़ी। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T-20 मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।