9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम का ऐलान, जानें किसे मिली टीम की कमान

India A Squad: भारत ए की मल्टी-डे और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या समेत कई खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
2 min read
Google source verification
India A squad for home series vs Australia A

देवदत्त पडीक्कल (फोटो- Cricbuzz)

India A Squad Announced: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत में अगले साल खेली जानी है। इसकी तैयारियों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया-ए टीम भारत का दौरा करने वाली है। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने महीने की शुरुआत में ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को भारत-ए टीम की घोषणा की है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुदुचेरी में खेले जाएंगे। यहां दोनों टीमें दो चार दिवसीय मैचों (Two Multi-Day Matches) की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए की मल्टी-डे टीम की कमान अनुभवी देवदत्त पडिक्कल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि साई सुदर्शन उनके नायब होंगे। वहीं, भारत-ए की वनडे टीम की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में टीम की बागडोर होगी, जबकि देवदत्त पडिक्कल उप-कप्तान होंगे।

भारत-ए मल्टी-डे टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंज, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूटे, विजय कुमार वैशाख (फिटनेस पर निर्भर)।

भारत-ए वनडे टीम

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (फिटनेस पर निर्भर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया-ए मल्टी-डे टीम

ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोचिसिओली, जेसन सांघा, लियाम स्कॉट।

ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे टीम

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लचलान शॉ।

भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए: मैच शेड्यूल

क्र.दिनतारीखदिन (तक)तारीख (तक)मैचस्थान
1मंगलवार22 सितंबर 2026शुक्रवार25 सितंबर 2026पहला मल्टी-डे मैचपुदुचेरी
2मंगलवार29 सितंबर 2026शुक्रवार2 अक्टूबर 2026दूसरा मल्टी-डे मैचपुदुचेरी
3मंगलवार6 अक्टूबर 2026पहला वनडेपुदुचेरी
4शुक्रवार9 अक्टूबर 2026दूसरा वनडेपुदुचेरी
5रविवार11 अक्टूबर 2026तीसरा वनडेपुदुचेरी