9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jordan Hermann ODI Debut Record: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन का तूफानी अंदाज, 150 रन ठोककर की रिकॉर्ड की बराबरी

Jordan Hermann brilliant ODI century: साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू में 150 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया और मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की।
2 min read
Google source verification
Jordan Hermann marks his ODI debut with a brilliant century.

साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जॉर्डन हरमन (Photo Credit- X/@ICC)

South Africa vs Namibia 1st ODI: साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला विंडहोक में खेला जा रहा है। मेजबान नामीबिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद साउथ अफ्रीकी फैंस का पैसा वसूल कराया, बल्कि डेब्यू वनडे मैच में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में हमवतन मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए 150 रन बनाए थे।

वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के 5वें बल्लेबाज

जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले 5वें साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मैथ्यू ब्रीट्जके के अलावा कॉलिन इनग्राम (124 रन, 2010), तेम्बा बावुमा (113 रन, 2016) और रीजा हेंड्रिक्स (102 रन, 2018) यह कारनामा कर चुके हैं।

जॉर्डन हरमन ने खेली तूफानी पारी

जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे मैच में नामीबिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने पहले संभलकर शुरुआत की और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, क्रीज पर टिकने के साथ ही उन्होंने तेजी से रन भी बटोरे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, वहीं 126 गेंदों में 150 रन पूरे किए। जॉर्डन हरमन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 17 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया पहाड़ सरीखा स्कोर

नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किसी तरह की कमजोरी नहीं दिखाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन टोनी डी जोर्जी के साथ मिलकर जॉर्डन हरमन ने टीम को मुश्किल स्थिति से उबार लिया। टोनी डी जोर्जी 72 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके आउट होने तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और कार्बिन बॉश ने साउथ अफ्रीका की पारी को मजबूती दी। डेवाल्ड ब्रेविस 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कार्बिन बॉश 39 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए।

नामीबिया के रुबेन ट्रम्पेलमैन ने शानदार गेंदबाजी की। वह मैच में नामीबिया के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। ट्रम्पेलमैन ने 10 ओवर में 6.8 की इकॉनमी रेट से 68 रन दिए।