20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को करना पड़ा फ्लाइट का इंतजार, ऐसे टाइम पास करते नजर आए खिलाड़ी

एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को करना पड़ा फ्लाइट का इंतजार, ऐसे टाइम पास करते नजर आए खिलाड़ी

एयरपोर्ट पर भारतीय टीम को करना पड़ा इंतजार धोनी और चहल ने पबजी से किया टाइम पास कोहली और पांड्या ने की सीरियस बातचीत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 May 2019, 9:14 AM IST

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

मुंबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। बुधवार तड़के टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी फ्लाइट का इंतजार करते हुए नजर आए। फ्लाइट में देरी के कारण एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों ने टाइम पास किया। कोई एक-दूसरे से बातचीत करता नजर आया तो कुछ खिलाड़ी फोटो सेशन में बिजी रहे।

एयरपोर्ट पर ये सब कुछ करते हुए नजर टीम के खिलाड़ी

इसके अलावा कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और युजवेंद्र चहल को पबजी गेम खेलते हुए देखा गया। वहीं कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या कुछ सीरियस डिस्कशन करते हुए नजर आए। उनके साथ रवींद्र जड़ेजा भी बैठे हुए नजर आए। शिखर धवन, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार भी अपने टेबलेट में बिजी दिखे। खिलाड़ियों की इन एक्टिविटी को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। कुछ तस्वीरों में चहल, रोहित, कुलदीप और धवन एक साथ फोटो क्लिक कराते हुए भी नजर आ रहे हैं। केदार जाधव, दिनेश कार्तिक और विजय शंकर तो खाते हुए नजर आ रहे हैं।

5 जून को पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से

मिशन वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस पीसी में कोहली ने कहा कि इंग्लैंड में परिस्थितियों से ज्यादा दबाव हमारे लिए चुनौतिपूर्ण होगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें उसे चुनौती जरूर दे सकती हैं। विश्व कप में भारतीय टीम के सफर का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को करेगी। टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को भिड़ना है।