अजिंक्य रहाणे का टेस्ट में प्रदर्शन-
अजिंक्य ने अभी तक 50 टेस्ट मैचों में 40.90 की औसत से 3150 रन बनाए हैं। इन मैचों में उन्होंने 9 शतक और 14 अर्धशतक बनाए हैं। अगर साल 2018 की बात की जाए तो वह 7 टेस्ट में 24.92 की साधारण औसत से केवल 324 रन ही बना पाए हैं। इस साल उन्होंने 1 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ, 1 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 5 इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं। इन मैचों में वह केवल 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं वहीं उनके बल्ले से आखिरी शतक 11 मैच पहले अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ निकला था।