29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2022: महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Women Asia cup 2022 Indian Squad: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने महिला टी20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम ऐलान कर दिया है। 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुआई नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के सिलहट में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Sep 2022, 1:05 PM IST

indian_woemn_team.png

Women Asia cup 2022 Indian Squad: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने महिला टी20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम ऐलान कर दिया है। 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुआई नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के सिलहट में खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2022 में 7 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस बार एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया हिस्सा ले रही हैं। अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। क्योंकि तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिला टीम नहीं है।

सभी टीमें एक दूसरे से एक एक मैच खेलेंगी। राउंड-रॉबिन चरण के अंत में शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। बता दें कि 2004 में शुरू हुए महिला एशिया कप टूर्नामेंट को पहली बार भारतीय टीम ने जीता था। इसके बाद पाकिस्तान में खेला गया 2005 सीजन भी भारत ने जीता था।

2006 में खेला गया एशिया कप भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराकर जीता था। 2008 में एक बार फिर से लगातार चौथी बार भारत इस टूर्नामेंट में विजयी रहा। 2012 से यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाने लगा। 2012 के संस्करण में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एक बार फिर से खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

छठा महिला एशिया कप टूर्नामेंट 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2016 तक थाईलैंड में खेला गया था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 17 रन से हराकर लगातार 6वीं बार चैंपियन बना। इसके बाद 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में छह बार के विजेता भारत को 3 विकेट से हराकर अपना पहला एशिया कप खिताब जीता।

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

महिला एशिया कप 2022 में भारत के मुकाबले:
1 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका

3 अक्टूबर- भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर- भारत बनाम यूएई

7 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर- भारत बनाम थाईलैंड

13 अक्टूबर- पहला सेमीफाइनल

13 अक्टूबर- दूसरा सेमीफाइनल