जिले के लूणिया बड़ा बास में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ दिए। उसे गंभीर हालत में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति शेरेरा निवासी मोडाराम मेघवाल है। गौरतलब है कि मोडाराम 302 के मामले में जेल से अभी आया ही था। शुक्रवार को कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी गई ।