4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंचुरियन के शहंशाह बने कोहली, शतकीय पारी के दम पर एक साथ बनाए 5 विराट रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली भारतीय पारी की मजबूत दिवार जैसे अब तक क्रीज पर बने है। इस दौरान उन्होंने अपना 21वां शतक लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jan 2018, 4:08 PM IST

virat kohli

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेली जा रही दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली शतक बनाया। तेज गेंदबाजों की मुफीद सरजमीं में भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी के बीच कप्तान कोहली दिवार बन कर मैदान पर अब तक डटे है। अफ्रीका के 335 रनों के जवाब में भारत ने लंच तक 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए है। कप्तान कोहली अभी 141 रन बना कर खेल रहे हैं। जबकि दूसरे छोड़ पर इशांत खेल रहे हैं। तीसरे दिन भारत को हार्दिक पांड्या के रूप पहला झटका लगा। पांड्या 15 रन बनाकर रन आउट हुए। उसके बाद अश्विन 38 और शमी 1 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली ने जड़ा 21वां शतक
विराट कोहली ने सेंचुरियन में अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा किया। कोहली ने 146 गेंदों में अपना 21वां शतक पूरा किया। शतकीय पारी के दम पर कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड कायम किए। आइए नजर डालते है विराट की इस पारी के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर...

1. अफ्रीकी सरजमीं पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने बतौर भारतीय कप्तान 1996-97 में शतकीय पारी खेली थी।

2. सेंचुरियन के शंहशाह बने कोहली
सेंचुरियन में शतक जमाने वाले कोहली पहले विदेशी कप्तान हैं। इससे पहले साल 2010 में इस मैदान पर एम एस धोनी ने 90 रन बनाए थे। जो कि इस पिच पर किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। लेकिन विराट की इस पारी ने नया र्कीतिमान रच दिया।

3. तोड़ा दादा का रिकॉर्ड
इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने पू्र्व कप्तान सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे अब विदेश में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। गांगुली और कोहली के बल्ले से अब तक 12-12 शतक बन चुके थे, लेकिन कोहली ने अब अपना 13 अंतर्राष्ट्रीय शतक ठोक दिया।

4. महिला जयवर्धने की बराबरी
विराट कोहली के बतौर कप्तान कुल 14 टेस्ट शतक हो गए हैं और उन्होंने महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। महेला जयवर्धने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले एशियाई कप्तान हैं। उम्मीद है कि विराट कोहली जल्द ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।

5. घर से ज्यादा विदेश में शतक
तेज गेंदबाजों की पिच भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इसके बाद भी कप्तान कोहली का ये रिकॉर्ड नया नजीर पेश कर रहा है। दरअसल यह विराट के टेस्ट करियर का 21वां शतक था। इन 21 शतकों में से विराट ने भारत से ज्यादा विदेश में शतक बनाए है। 57 विदेशी पारियों में 11 शतक लगा चुके है। जबकि 52 घरेलू पारियों में उनके नाम पर 10 शतक दर्ज है।