31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्णा दास के भजन- कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पिछले तीन साल से वो कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनके बल्ले से निकले। हालांकि मैच से पहले वो लंदन में आयोजिन भजन-कीर्तन में नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Jul 2022, 4:08 PM IST

ing vs eng virat kohli anushka sharma attend krishna das devotional event london

विराट के बल्ले से कब निकलेंगे रन

विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। पिच पर आते ही वो दबाव महसूस करने लगते हैं। 17 जुलाई को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा और फाइनल वनडे मुकाबला खेला जाएगा। अब इस मुकाबले से पहले विराट कोहली भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो लंदन में कृष्णा दास के भजनन- कीर्तन में नजर आए हैं। इसका वीडियो भी बहुत वायरल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि अब विराट कोहली तीसरे वनडे में कुछ रन बनाएंगे। सोशल मीडिया पर फैंस का ये ही कहना है कि विराट को अब आशिर्वाद मिल गया है।

दरअसल भजन-कीर्तन का आयोजन लंदन में अमेरिकी गायक कृष्णा दास ने किया था। आपको पता हैं कि वो इन गीतों के लिए जाने जाते हैं। उनके शिष्य में एक ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर पोस्ट की। इसके अलावा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया था। ये पोस्ट एकदम से वायरल हो गई। वैसे भी इस समय अपनी खराब फॉर्म के चलते विराट कोहली चर्चा का विषय बने हुए है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी जिसने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन-शतक-अर्धशतक-सिक्स और चौके लगाए


विराट इस समय रनों के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। लगभग तीन साल से उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है। कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डेनाइट टेस्ट में शतक लगाया था। इसके बाद वो कोई भी लंबी पारी अभी तक नहीं खेल पाए है। फैंस को अब उनके शतक का इंतजार है। सभी चाहते हैं कि विराट कोहली के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रन निकले।