31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली का खेलना हुआ मुश्किल, सामने आई बड़ी खबर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा विराट कोहली नहीं थे। ग्रोइन इंजरी की वजह से वो बााहर हुए थे। खबरों के मुताबिक अब उनका दूसरे वनडे में भी खेलना मुश्किल हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jul 2022, 6:27 PM IST

ing vs eng virat kohli likely miss 2nd one day england rohit sharma

विराट को लेकर बड़ी खबर

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिए। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। कोहली को ग्रोइन इंजरी हुई थी। ऐस लग रहा था कि वो दूसरे वनडे मुकाबले तक फिट हो जाएंंगे लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। लॉर्ड्स में 14 जुलाई को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला होगा। ANI की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी इंजरी अभी तक सही नहीं हुई है। अगर ऐसा होगा तो फिर ये टीम इंडिया और विराट कोहली के फैंस के लिए बुरी खबर होगी। विराट कोहली का वनडे मैचों में खेलना बहुत महत्वपूर्ण है।


कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। शायद करियर में इतना बुरा दौरा उनके लिए कभी नहीं आया। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। बल्लेबाजी करते समय वो काफी दबाव में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टी-20 मैचों में वो फ्लॉप रहे। ऐसा लगा था कि वनडे में खेलते हुए वो अपने आप को क्रीज पर टाइम देंगे लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें-भारतीय रेसलर वीर महान के लिए बंद हुए WWE के दरवाजे, कंपनी ने बनाया बाहर निकालने का प्लान!


विराट अगर इंग्लैंड के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेल पाएंगे तो फिर काफी नुकसान उन्हें होगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी उनका चयन वनडे टीम में नहीं हुआ है। पहले मुकाबले में नंबर तीन पर विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे थे। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने 111 रनों का लक्ष्य आसानी से बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था।