2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या धनश्री वर्मा के हाथ पर मौजूद है एक्स ‘बॉयफ्रेंड’ का नाम? फैंस के मन में उठे सवाल

युजवेंद्र चहल ने प्रोफेशनल डांसर और मशहूर यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ साल 2020 में शादी की थी। कुछ वक्त पहले युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। यूजर्स ने जमकर उस तस्वीर पर कमेंट किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 2 Feb 2022, 8:42 PM IST

yuzvendra chahal wife dhanashree verma

yuzvendra chahal wife dhanashree verma

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। धनश्री वर्मा एक फेमस डांसर भी हैं जो यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटने करती रहती हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दिसंबर 2020 में शादी की थी उसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए देखा जा चुका है। कुछ समय पहले युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसको देखकर फैंस के मन में कई सवाल खड़े हुए थे।

यूजर्स की नजर जब धनश्री वर्मा के कलाइयों पर गई तब उनकी कलाई पर एक शब्द लिखा था जिसने सभी का ध्यान खींचा। धनश्री वर्मा के हाथ में अंग्रेजी भाषा में महेन्द्र लिखा हुआ था। धनश्री वर्मा ने महेन्द्र नाम का टैटू अपने हाथ में क्यों बनवाया है इसके बारे में अब तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन, फिर भी यूजर्स के मन में इस नाम को देखने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'अरे महेन्द्र क्यों टैटू करवाया है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनके हाथ में महेन्द्र लिखा है।' एक ने लिखा, 'ये महेन्द्र कौन है?' वहीं चहल द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर कई यूजर्स इसी तरह का सवाल पूछ रहे हैं। धनश्री वर्मा ने महेन्द्र नाम से जुड़े फैंस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था।


बता दें कि धनश्री वर्मा एक प्रोफेशनल डांसर तो है हीं जिसे सब जानते हैं लेकिन, इसके साथ ही वो मशहूर कोरियोग्राफ भी हैं। धनश्री वर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है जहां यूट्यूब पर उनके 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं वहीं इंस्टाग्राम पर धनश्री वर्मा के 4.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।