4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: SRH के इस गेंदबाज ने बनाया वो रिकॉर्ड, जिसे चाह कर भी कभी याद नहीं करना चाहेंगे

आईपीएल के 51वें मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज बाशिल थम्पी ने ईशांत शर्मा का वो रिकॉर्ड तोड़ा, जिस जान कर ईशांत लंदन से खुश रहे होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 May 2018, 11:18 PM IST

srh

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 51वें मैच में सनराइजर्स प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलोर से हुआ। इस मैच में रॉयल चैंलेजर बेंगलोर ने बेहतीरन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 20 ओवर में 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की ओर से एबी डिविलियर्स और मोईन अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। आईपीएल के इस सीजन में अबतक अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैदराबाद की गेंदबाजी इस मैच में फीकी रही। हैदराबाद की ओर से इस मैच में बाशिल थम्पी सबसे खर्चीले गेंदबाज साबित हुए।

बासिल थम्पी के नाम ये रिकॉर्ड-
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बांसिल थंपी ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांसिल थंपी T-20 क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इसके साथ-साथ थम्पी आईपीएल के किसी मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

थम्पी के 24 गेंदों पर बने 70 रन -
बासिल थंपी ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 70 रन खर्च किए। जो एक रिकॉर्ड बन गया है। वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एस अरविंद को पीछे छोड़ दिया है,। एस अरविंद ने साल 2011 में बैंगलोर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 4 ओवर में 69 रन खर्च किए थे। अब बासिल थंपी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

तोड़ा ईशांत शर्मा का रिकॉर्ड -
इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ-साथ थम्वी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन खर्च करने ईशांत शर्मा का रिकॉई भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम था। हैदराबाद की टीम की तरफ से खेलते हुए ईशांत शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 66 रन खर्च किए थे। अब यह रिकॉर्ड बासिल थंपी के नाम हो गया है। बता दें कि ईशांत अभी कांउटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

डिविलियर्स और मोईन की बेहतरीन बल्लेबाजी-
आपको बता दें कि इस मैच में आरसीबी की ओर से एबी डिविलियर्स ने 39 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं मोइन अली ने 34 गेंद पर 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली।