
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैंलेजर बेंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 रन के अंदर से अपने नाम कर लिया। इस मैच में राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर की ओर से कोहली ने भी अर्धशतक लगाया। अंत में मंदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन वो जीत नहीं दिला सके। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी ग्रीन जर्सी में थें। विराट की टीम ग्रीन जर्सी पहन कर हरियाली का संदेश देना चाहती है। बता दें कि पिछले सीजन में भी आरसीबी ने एक मैच में इस तरह का ड्रेस पहना था।
कोहली ने जड़ा 31वां अर्धशतक -
इस मैच में कोहली ने अपना 31वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने मात्र 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया।डीविलिसर्स इस मैच में मात्र 20 रन बना कर आउट हुए। अंत में मंदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के नजदीक लाने की कोशिश की। लेकिन बड़े स्कोर के सामने उनकी पारी नाकाम साबित हुई।
यूं गिरे बेंगलोर के विकेट -
218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मकुलम चार रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली और डी कॉक ने टीम को शानदार शुरुआत दी। डीकॉक को डी शॉर्ट ने 26 रन के स्कोर पर आउट कराया। इसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद श्रेयस गोपाल ने कोहली(57) को आउट करा कर राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई। गोपाल ने इसके बाद डीविलियर्स को 20 के स्कोर पर आउट कराया।
संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी -
इस मैच में राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रहाणे के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सैमसन अंत तक मैदान पर टिके रहे। सैमसन ने 45 गेंदों पर 92 रन बनाए। इस पारी के दौरान सैमसन ने 10 छ्क्के और दो चौके लगाए। इसी के साथ वे इस सीजन के टॉप स्कोरर रहे। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।
यूं गिरे राजस्थान के विकेट -
आंजिक्य रहाणे ने राजस्थान को शुरुआती पांच ओवर में तो अच्छी शुरुआत दी। लेकिन छठे ओवर में रहाणे के आउट होने के थोड़ी ही देर बाद डी शॉर्ट भी आउट हो गए। रहाणे (36) जबकि डी शॉर्ट (11) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन स्टोक्स को चहल ने चलता करते हुए टीम को तीसरी सफलता दिलाई। वे 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैनसन और बटलर के बीच 73 रनों की अच्छी साझेदारी हुई।
Updated on:
15 Apr 2018 08:48 pm
Published on:
15 Apr 2018 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
