8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRvKKR: कोलकाता को मिली तीसरी जीत, राजस्थान को 7 विकेट के अंतर से हराया

आईपीएल के 15वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। इस मैच को केकेआर ने सात विकेट के अंतर से जीत लिया।

2 min read
Google source verification
ipl

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीत कर कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान कार्तिक के इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। इस मैच में केकेआर के गेंदबाजों ने काफी किफायदी गेंदबाजी की। जिसके चलते राजस्थान के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रहे। निर्धारित 20 ओवर में राजस्थान ने आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। 161 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर ली।

उथप्पा, कार्तिक औऱ राणा की अच्छी बल्लेबाजी -

कोलकाता की ओर से इस मैच में रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक ने अच्छी बल्लेबाजी की। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका क्रिस लिन के रूप में पहले ही ओवर में एक रन के स्कोर पर लगा। हालांकि उसके बाद रॉबिन उथप्पा ने सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई।

नरेन के रूप में लगा दूसरा झटका -

35 के निजी स्कोर पर नरेन के आउट होने के बाद उथप्पा ने नीतीश के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उथप्पा अपना 23 वां अर्धशतक पूरा करने से महज दो रन से चूक गए। उन्हें 48 के स्कोर पर बेन स्टोक्स ने शानदार कैच लेते हुए आउट कराया। इसके बाद कप्तान कार्तिक (42) और नीतीश राणा (35) की बेहतरीन पारियों के दम पर कोलकाता ने आसान जीत दर्ज की।

राजस्थान से बड़े स्कोर की थी उम्मीद -
राजस्थान के बल्लेबाजों से इस मैच में घरेलू दर्शकों के सामने बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन ये उम्मीद धूमिल हुई। राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबबाज धमाकेदार पारी खेल पाने में नाकाम रहा। टीम के सलामी बल्लेबाज डी ऑकी शॉर्ट ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके लिए उन्होंने 43 गेंदों का सामना भी किया।

अच्छी रही थी शुरुआत-
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को कप्तान आंजिक्य रहाणे और डी शॉर्ट ने अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 41 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी की। लेकिन सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक तेज रन चुराने के चक्कर में कप्तान आंजक्यि रहाणे अपना विकेट गंवा बैठे। रहाणे ने इस मैच में 19 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। रहाणे के बाद बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन इस मैच में कोई बड़ा धमाका नहीं कर सके। सैमसन को शिवम मावी ने सात के निजी स्कोर पर आउट कराया। इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते गए।