15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
मुंबई की हार पर राजस्थान के खिलाड़ियों ने यूं मनायाा जश्न, तार-तार हुई खेल भावना
Play video

मुंबई की हार पर राजस्थान के खिलाड़ियों ने यूं मनायाा जश्न, तार-तार हुई खेल भावना

रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार गई। इस हार के साथ ही तीन बार की चैंपियन मुंबई आईपीएल से बाहर हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 May 2018, 4:38 PM IST

रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार गई। इस हार के साथ ही तीन बार की चैंपियन मुंबई आईपीएल से बाहर हो गई। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस को 11 रनों से हराकर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का समापन किया। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी जबकि मौजूदा चैम्पियन मुम्बई की टीम दिल्ली के हाथों मिली इस हार के साथ खिताबी दौड़ से बाहर हो गई।

मुंबई इंडियंस की हार से राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। राजस्थान के खिलाड़ी यह मैच टीवी पर देख रहे थे और दिल्ली के मैच जीतते ही सभी ने जश्न मानना शुरू कर दिया था। मुंबई की हार से राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिन्दा थीं, अब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के हारने से उसका प्लेऑफ में पहुंच जाना तय था।

लेकिन राजस्थान के क्रिकेटरों ने जिस तरीके से मुंबई की मात का जश्न मनाया, वो खेल भावना के विपरित है। अपने फायदे की बात तो हर कोई चाहता है, लेकिन किसी टीम की हार पर आप इस तरह जश्न मनाए ये अच्छा नहीं है।