11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी कोहली की ‘विराट’ चुनौती

आईपीएल में रविवार को रॉयल चैंलेजर बेंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मैच में राजस्थान की कोशिश घर में पहली जीत हासिल करने की होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Apr 2018, 10:29 PM IST

IPL cricket practice session

रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली अभ्यास के दौरान डिफेंसिव शॉट खेलते हुए।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें संस्करण में दो मैचों में एक जीत और एक हार झेल चुकी राजस्थान रॉयल्स टीम रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ विराट चुनौती से पार पाने उतरेगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम को पहले मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने दूसरे मैच में अपने घर में दिल्ली डेयरडेविल्स को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 10 रन से हराया था।

स्टोक्स की खामोशी चिंता की वजह -
राजस्थान के लिए चिंता की बात यह है कि इस सीजन के उसके सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स का बल्ला अभी तक खामोस है। स्टोक्स ने पहले दो मैचों में अब तक मात्र 21 रन ही बनाए हैं। रहाणे और संजू सैमसन को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। गेंदबाजी में बेन लागलिन और धवन कुलकर्णी ने दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ टीम विकेट के लिए तरस गई थी।

पंजाब को पस्त कर बेंगलोर है मस्त -
वहीं दूसरी तरफ बेंगलोर की टीम भी पिछले दो मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत पाई है। टीम ने शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से हराया है। इस जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। बेंगलोर के लिए अच्छी बात यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स फार्म में लौट आए हैं। डिविलियर्स ने पंजाब के खिलाफ 50 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उमेश यादव ने पंजाब के खिलाफ तीन विकेट झटके थे। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार फार्म को देखते हुए बेंगलोर अपने घर में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

टीमें (सम्भावित) :
बेंगलोर-विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्लम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया,

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंकित शर्मा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी, ज्योफ्री आर्चर, डी आर्की शॉर्ट, दुष्मंता चमीरा, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, एस. मिथुन, जयदेव उनादकट, बेन लॉफलिन, प्रशांत चोपड़ा, के. गौतम, महिपाल लोमरूर, जतिन सक्सेना, अनुरीत सिंह, आर्यमान बिरला, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन, जहीर खान और राहुल त्रिपाठी।