शिखर ने खेली ताबड़तोड़ पारी, बताया गब्बर लौट आया है
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने एलेक्स हेल्स (14) के रूप में एक मात्र विकेट खोया। वो 15 रनों के कुल स्कोर पर हर्षल पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिए गए।धवन ने इसके बाद कप्तान विलियमसन के साथ बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इन दोनों ने पावरप्ले में ही 52 रन बनाते हैदराबाद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। धवन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल के इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक था। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 50 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्के लगाए। शिखर ने नाबाद 92 रन की पारी खेली जिस दौरान वो कई कीर्तिमान स्थापित करने में भी कामयाब रहे। उन्होंने मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा कि "The Gabbar was always there - Yes! He's back।"