118 डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद 118 रनों को डिफेंड करने में कामयाब रहा, यह आईपीएल में अभी तक सभी सत्रों को मिलाकर डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2009 आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 116 रन डिफेंड करने में कामयाब रही थी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2013 आईपीएल सत्र में पुणे वररियर्स इंडिया के खिलाफ 119 रनों का स्कोर डिफेंड करने में कामयाब रही थी। हैदराबाद दो बार 120 से कम का स्कोर डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई है।