नई दिल्ली। IPL 2020 की आगाज हो चुका है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रमुख फास्ट बोलर दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने खुलासा किया कि एक बार जब उन्होंने डेथ ओवर ( Death over ) में बोलिंग करने की इच्छा जताई थी तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) ने उन्हें क्या जवाब दिया। दरअसल, चाहर इंडियन क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ( Akash Chopra ) के यू-ट्यूब शो ‘आकाशवाणी’ में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामान्यत: पुरानी गेंद ऐसे बॉलर्स को नहीं दी जाती, जो 120-125 की स्पीड़ से बोलिंग करते हैं। जबकि जब वह आरपीएस के लिए खेल रहे थे, तब वह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड़ से बोलिंग करते थे। बावजूद इसके उनको डेथ ओवर में ओवर करने का मौका नहीं दिया जाता था।