नई दिल्ली: IPL 13 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। लेकिन अब तगड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के टॉप गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit mishra) के बाद टीम के स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक इशांत को लेकर कोई आधिकारीक बयान नहीं दिया है।