नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार आईपीएल भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। लीग का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab (KP) Full Schedule 2020) अपने सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करने वाली है।