scriptIPL 2020: मुबई इंडियंस ने ट्रॉफी के साथ जीते कई अवॉर्ड | IPL 2020: Mumbai Indians win many awards with trophy | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2020: मुबई इंडियंस ने ट्रॉफी के साथ जीते कई अवॉर्ड

Highlights

दिल्‍ली ने मुंबई के सामने 157 रनों का लक्ष्‍य रखा था, आठ गेंद पहले ही लक्ष्‍य हासिल किया।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की विजेता पुरस्कार राशि दी गई।

नई दिल्लीNov 11, 2020 / 04:21 am

Mohit Saxena

mumbai indians

मुंबई इंडियंस टीम।

दुबई। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की शानदार कप्‍तानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) को हरा खिताब अपने नाम कर लिया। मंगलवार को आईपीएल (IPL 2020) के फाइनल में 5 विकेट से मात देकर टीम ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीत ली। इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्‍ली को कम स्‍कोर पर रोक दिया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दिल्‍ली ने मुंबई के सामने 157 रनों का लक्ष्‍य रखा था। मुंबई ने आठ गेंद पहले ही आसानी से जीत हासिल कर ली।
कोहली के पितृत्व अवकाश पर बोले हॉकले, यह तो पहले से तय था |

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल (IPL-13) की ट्रॉफी प्रदान की। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की विजेता पुरस्कार राशि दी गई। पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रही दिल्ली की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 12.50 करोड़ रुपए इनामी राशि दी गई।
फाइनल का मैन ऑफ द मैच : ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट आईपीएल फाइनल मैच में भी असरदार साबित हुए। उन्होंने पहले ओवर में एक विकेट लेकर टीम के लिए जीत का रास्ता खोला। इस टूर्नामेंट में ट्रेंट बोल्ट ने रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने आठ विकेट मैच के पहले ओवर में हासिल किए हैं।
उभरते खिलाड़ी : देवदत्त पडिकल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पाडिकल ने कुल 15 मैचों में पांच अर्द्धशतक और 124.8 एसआर सहित 473 रन बनाए। ईशान किशन को देवदत्त पाडिकल की गैरमौजूदगी में यह पुरस्कार मिला।
कोरोना की चपेट में आए कप्तान मोमीनुल हक

फेयरप्ले अवार्ड : मुंबई इंडियंस

विजेता ट्रॉफी के साथ-साथ मुंबई इंडियंस को फेयरप्ले अवॉर्ड से भी नवाजा गया। कप्तान रोहित शर्मा ये सम्मान लिया।
गेमचेंजर ऑफ द सीजन : केएल राहुल

हार्दिक पांड्या किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल की ओर से गेमचेंजर ऑफ द सीजन अवॉर्ड लेने आए।

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन : कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में एक और पुरस्कार जीता क्योंकि कीरोन पोलार्ड इस सीजन में सबसे उच्चतम स्ट्राइ रेट 191.42 पर रहे।

सर्वाधिक छक्के : ईशान किशन

मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने इस सीजन में 14 चौके और 30 छक्के जड़े।
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन : ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट पावरप्ले में विकेट लेने के लिए पूरे सीजन में शानदार रहे हैं। 3 मैडेन्स देने के बाद 15 विकेट लिए हैं ।

पर्पल कैप : कागिसो रबाडा
दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा ने आईपीएल 2020 के अंत में कुल 30 विकेट लेकर तालिका में शीर्ष स्थान बनाया। उन्होंने पर्पल कैप जीती ।

ऑरेंज कैप : लोकेश राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई लेकिन उनके कप्तान केएल राहुल 670 रन के साथ ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में शीर्ष पर रहे।
सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी: जोफ्रा आर्चर

राजस्थान रॉयल टीम के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को यह पुरस्कार मिला। उन्होंने पूरे सीजन में सबसे कम रन दिए है। इसके साथ बैटिंग से भी कमाल दिखाया।

Home / Sports / Cricket News / IPL 2020: मुबई इंडियंस ने ट्रॉफी के साथ जीते कई अवॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो