आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 13) का 8वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ( kolkata vs hyderabad ) के बीच खेला गया। केकेआर ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। अब कोलकाता ने दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और हार का सामना करना पड़ा। केकेआर अपनी पहली जीत के साथ प्वॉइंट टेबल ( points table ipl 2020 ) में पांचवें नंबर पर पहुंच गया। पहली जीत के साथ ही केकेआर ने महेन्द्र धोनी ( MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) को छठें स्थान पर धकेल दिया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी पायदन पर है।