29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: ड्वेन ब्रावो को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, CSK रेस में सबसे आगे

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो पिछले सीजन एम एस धोनी की टीम CSK का हिस्सा थे। ड्वेन ब्रावो लंबे समय से चैन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे लेकिन, CSK ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। IPL 2022 Mega Auction के दौरान इन तीन टीमों में से कोई एक उन्हें मोटी रकर चुकाकर खरीद सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 7 Feb 2022, 12:14 PM IST

3_teams_which_can_dwayne_bravo.jpg

Dwayne Bravo IPL

ड्वेन ब्रावो को आईपीएल नीलामी के दौरान मोटी रकम मिल सकती है। ड्वेन ब्रावो को आईपीएल खेलने का अच्छा खासा अनुभव है वहीं टी-20 क्रिकेट के भी वो सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। IPL 2022 Mega Auction के दौरान उनपर पैसों की बरसात हो सकती है।आईपीएल के लिए मेगाऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि उन्हें कम से कम 8 करोड़ तक की धनराशि मले। इससे पहले हुए ऑक्शन में धोनी की टीम CSK ने उनपर दांव लगाया था।

चैन्नई सुपर किंग्स: धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में ब्रावो का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। CSK हमेशा से ही ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाती है जो ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हों। CSK की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो पाएंगे कि उसके सभी खिलाड़ियों में हरफनमौला खेल दिखाने की क्षमता होती है। ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि एक बार फिर से वो ड्वेन ब्रावो पर बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने स्कवॉड में शामिल करें।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली ने RCB की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बैंगलोर की टीम भी किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो ऑलराउंडर हो इसके साथ ही वो टीम की कप्तानी भी कर सके। ऐसे में इस बात की संभावना है कि ड्वेन ब्रावो आरसीबी टीम में शामिल हो जाएं। ड्वेन ब्रावो को कप्तानी का भी अच्छा खासा अनुभव है।

मुंबई इंडियंस: ड्वेन ब्रावो को मुंबई इंडियंस की टीम खरीद सकती है इस बात की संभावना भी बन रही है। ड्वेन ब्रावो मुंबई की टीम हिस्सा रह चुके हैं वहीं मुंबई इंडियंस के उपकप्तान कीरोन पोलार्ड के वो अच्छे दोस्त हैं। पोलार्ड को कई मौकों पर ब्रावो की तारीफ करते सुना गया है वहीं पोलार्ड के कप्तान बनने पर ब्रावो ने संन्यास लेने के फैसले को त्यागकर वेस्टइंडीज टीम में वापसी की थी।
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें