28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: चेन्नई और लखनऊ के मैच में हुआ बड़ा बदलाव, अब 4 मई के बजाय इतने दिन पहले होगा मुकाबला

IPL 2023 CSK vs LSG : आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मैच की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह मुकाबला 4 मई को खेला जाना था। लेकिन अब इतने दिन पहले खेला जाएगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 18 Apr 2023, 2:49 PM IST

dhoni_rahul.jpg

चेन्नई और लखनऊ के मैच में हुआ बड़ा बदलाव, अब 4 मई के बजाय इतने दिन पहले होगा मुकाबला

ipl 2023 CSK vs LSG : लखनऊ और चेन्नई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 4 मई को एक मुकाबला खेला जाना था। लेकिन अब इस मुकाबले को 1 दिन पहले शेड्यूल कर दिया गया है। यानी अब दोनों टीमों के बीच में मुकाबला 4 मई के बजाय 3 मई को खेला जाएगा। दरअसल यह मैच लखनऊ में होना है और इस तिथि को वहां पर नगर निकाय चुनाव होने की घोषणा हो चुकी है। जिसके चलते सुरक्षा कारणों से इसे 1 दिन पहले अब शेड्यूल किया गया है, ताकि आम लोगों को या खिलाड़ियों को स्टेडियम तक जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े । क्योंकि अगर चुनाव के दिन मैच होता तो उन्हें रास्ते में कई जगह चेकिंग से गुजरना पड़ता जिस कारण से उन्हें असुविधा होती।

आपको बता दें कि 4 मई को लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाने वाला मैच डबल हेडर के रूप में दर्ज था। लेकिन अब दिन में बदलाव होने के बावजूद भी यह मैच डबल हेडर के रूप में ही रहेगा। पहले यह मैच दिन में 3:30 से शुरू होता, वही 7:30 बजे सनराइजर्स और कोलकाता के बीच में मैच खेला जाना था। लेकिन इस कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद लखनऊ और चेन्नई के बीच खेला जाने वाला मैच डबल हेडर ही रहेगा । 3 मई को होने वाला यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होना है। उसी दिन शाम को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच भी मुकाबला होगा

लखनऊ के पास रेस्ट के लिए सिर्फ 1 दिन होगा

लखनऊ और चेन्नई मैच में बदलाव के चलते लखनऊ की टीम के पास दो मैचों के बीच सिर्फ 1 दिन का समय होगा। 1 मई को लखनऊ को अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी के खिलाफ खेलना है। उसके बाद 3 मई को लखनऊ की टीम फिर अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान में जीत का दावा करते नजर आएगी।

इस तरह लखनऊ के पास सिर्फ 2 मई के रूप में 1 दिन का ब्रेक होगा। जबकि लखनऊ के मुकाबले चेन्नई के पास ज्यादा दिन का ब्रेक रहेगा। चेन्नई की टीम 30 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। उसके बाद सीएसके 3 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलेगा। इस तरह चेन्नई के पास रेस्ट करने के लिए 2 दिन का समय होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स हर मैच में 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, जाने कैसे
आपको बता दें कि लखनऊ की इस सीजन अब तक पांच मैच खेल चुकी है, जिसमें 3 में उसे जीत और 2 में हार मिला है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का हाल भी बिल्कुल लखनऊ की तरह ही है। इस टीम ने भी पांच में तीन जीत और 2 में हार दर्ज की है। लखनऊ की टीम परफॉर्मेंस की बात करें तो बाकी बल्लेबाज तो सही खेल रहे हैं लेकिन कप्तान केएल राहुल रोज धीमी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 200 से ज्यादा जाने जाने देने की वजाय 170-180 पर ही रोक लेते हैं। इसका खामियाजा टीम को भुगतना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सैमसन ने बता दिया हेटमायर को सबसे ज्यादा क्या पसंद है