5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: क्या ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज के साथ सही कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

IPL 2023 Yash Dayal : एक ओवर में 31 रन देने के बाद से किसी मैच में यश दयाल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या सिर्फ एक ओवर के परफॉर्मेंस से हार्दिक पांड्या का उन्हें टीम से बाहर करना सही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 25 Apr 2023, 2:25 PM IST

dayal_pandya.jpg

क्या ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज के साथ सही कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

ipl 2023 Yash Dayal : आईपीएल 2023 में आज 35वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। इस मैच में हार्दिक पांड्या की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले यह सवाल हर जगह उठ रहा है कि क्या हार्दिक पांड्या केकेआर के खिलाफ 1 ओवर में 31 रन देने वाले गेंदबाज यश दयाल के साथ सही कर रहे हैं? एक मैच में अगर यश दयाल ने इतने रन दे दिए तो क्या उन्हें अगले मैच से मौका नहीं मिलना चाहिए था? साफ-साफ शब्दों में कह तो यह लगता है कि हार्दिक पांड्या का भरोसा यश दयाल से उठ गया है।

अंतिम ओवर में दे दिए थे 31 रन

9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया मुकाबला आने वाले कई सालों तक दर्शकों के जेहन में एकदम ताजा रहेगा। मैच के दौरान हुआ ही कुछ ऐसा था, जिसने इस खबर के बारे में जाना, उसके होश उड़ गए। क्योंकि केकेआर को इस मैच को जीतने के लिए अंतिम ओवर में 29 रन की दरकार थी और गुजरात की कप्तानी उस मैच में राशिद खान संभाल रहे थे।

अंतिम ओवर को राशिद ने दयाल को देने का फैसला किया। ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लिया, अब दयाल के आगे रिंकू सिंह थे। किसी ने नहीं सोचा था कि अंतिम ओवर में केकेआर की टीम जीत के लिए 29 रन बना लेगी। इसके बाद दयाल की अंतिम 5 गेंदों पर केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस ओवर में दयाल ने कुल 31 रन दिए।

क्या एक ओवर ने कैरियर खत्म कर दिया

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद से ऐसा लगता है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भरोसा दयाल से उठ गया है। क्योंकि इस मैच के बाद हुए तीन मैच में दयाल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। किस कारण से उन्हें टीम से बाहर रखा जा रहा है, इस बारे में भी मैनेजमेंट की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। तो ऐसा माना जा रहा है कि दयाल का आईपीएल करियर खत्म हो जाएगा।

लेकिन एक दूसरे पक्ष की बात करें तो, जब किसी खिलाड़ी का चाहे वो बैट्समैन हो या बॉलर, जब उसका खराब फेज चल रहा होता है तो उसे टीम से सपोर्ट की जरूरत होती है। लेकिन दयाल के साथ गुजरात की मैनेजमेंट जो कर रही है, उसे देखकर यही लगता है कि उन्हें जितना सपोर्ट मिलना चाहिए था। उतना नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : WTC Final Team India : रहाणे को मिला WTC फाइनल का टिकट, सूर्या की छुट्टी
छह छक्के खाने के बाद बना नंबर वन बॉलर

जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे, उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड भी पूरी तरह टूट गए थे। लेकिन इंग्लैंड की मैनेजमेंट और टीम ने उनका पूरा साथ दिया। उन पर भरोसा बनाए रखा। कुछ दिन बाद ही जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने वापसी की, तो तहलका मचा दिया। टेस्ट फॉर्मेट में उनके सामने कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। और उस घटना के लगभग डेढ़ साल बाद ही ब्रॉड टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए थे।

इस बात से ही पता चलता है कि एक ओवर से ना किसी गेंदबाज की क्षमता को मापना चाहिए ना उसके भविष्य को खराब करना चाहिए। यहाँ भी गुजरात की मैनेजमेंट को चाहिए कि उनका पूरा सपोर्ट करें। ताकि आने वाले दिनों में दयाल टीम में वापसी करके उन्हें मैच जिता सके।

यह भी पढ़ें : हर चौथी गेंद पर जड़ रहा बाउंड्री, वनडे वर्ल्ड टीम में नंबर 4 के लिए ठोका दावा