8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 KKR vs SRH : हैट्रिक जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी KKR, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IPL 2023 KKR vs SRH : आईपीएल में आज शुक्रवार यानी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता की टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक पूरा करने के इरादे से उतरेगी। ये हो सकता है दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग-11
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 14 Apr 2023, 11:08 AM IST

kkr_vs_srh.jpg

ipl 2023 KKR vs SRH : पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करने के बाद कोलकाता ने शानदार वापसी की दूसरे मैच में नितीश राणा की अगुवाई वाली कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। वहीं इसके बाद अगले मुकाबले में तो रिंकू सिंह ने गजब ही कर दिया। अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई। आज होने वाले मुकाबले में केकेआर की निगाहें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर है। शार्दुल ठाकुर, नीतीश राणा, आंद्रे रसैल, गुरबाज और शार्दुल ठाकुर केकेआर की टीम के टॉप प्लेयर हैं। हैदराबाद के खिलाफ टीम में आंद्रे रसैल, लौकी फर्गुसन, गुरबाज और सुनील नरेन बतौर चार विदेशी खिलाड़ी टीम में शामिल हो सकते हैं।


पिछले मैच के बाद उत्साहित है हैदराबाद

शुरुआती दोनों मुकाबला गंवाने के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी के नाबाद 74 रन की शानदार पारी के दम पर पंजाब को 8 विकेट से हराया था। पहले दोनों मैच में हैदराबाद को राजस्थान ने और लखनऊ ने आसानी से हरा दिया था। जिसके बाद वापसी करते हुए तीसरे मैच में हैदराबाद ने पंजाब को कड़ी टक्कर देते हुए मैच को अपने नाम किया। इस जीत के बाद उत्साह से भरपूर हैदराबाद की टीम आज कोलकाता को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। जिसमें एडन, हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी जैसे गन प्लेयर मौजूद हैं। बतौर चार विदेशी खिलाड़ी हैदराबाद अपने टीम में मार्करम, बुक, क्लासेनस, और मार्को यानसेन को खिला सकते हैं।

अब तक हुए head-to-head मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें 23 बार एक-दूसरे के आमने-सामने हुई है जिसमें कोलकाता ने 15 बार बाजी मारी। पिच रिपोर्ट की बात करें तो ईडन गार्डन की पिच तेज मानी जाती है और इस पिच पर स्पिनर्स को बहुत मदद मिलती है। कोलकाता के पास सुनील नरेन जैसा वर्ल्ड क्लास स्पिनर है जिसके सामने टिक्कर शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है

दोनों टीमों के पॉसिबल 11

KKR -
नीतीश राणा (कप्तान), नारायण जगदीशन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और उमेश यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा ।

हैदराबाद- ऐडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे और थंगारसु नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद, आदिल रशीद, अभिषेक शर्मा, मयंक डागर