11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRH के कप्तान को 228 रन बनने के बाद भी नहीं थी जीत की उम्मीद, दिया चौंकाने वाला बयान

SRH vs KKR : आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाकर कोलकाता के खिलाफ 23 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने जीत के बाद बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
ipl-2023-kkr-vs-srh-even-after-scoring-228-runs-sunrisers-hyderabad-captain-aiden-markram-did-not-expect-to-win.jpg

SRH के कप्तान को 228 रन बनने के बाद भी नहीं थी जीत की उम्मीद।

SRH vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 19वें मुकाबले में ताबड़तोड़ रन बरसे हैं। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों की बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से मात दी है। इस मैच में हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक के बल्‍ले से टूर्नामेंट का पहला शतक भी आया है। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने इस जीत के बाद अपने गेंदबाजों की खूब तारीफ की। इसके साथ ही कहा है कि 228 रन बनने के बाद भी उनको जीत की उम्मीद नहीं थी। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

बता दें कि शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डंस में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। सनराइजर्स की ओर से हैरी ब्रुक के 100 रन की नाबाद और कप्तान एडेन मार्करम ने 50 रन की तूफानी पारियां खेलींं। जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन का इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में केकेआर 205 रन ही बना सकी।

'228 का स्कोर सुरक्षित नहीं था'

मैच जीतने के बाद सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार जज्बे के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केकेआर के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए 228 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं था। मार्करम ने कहा केकेआर को उनके घरेलू मैदान में हराना अच्छा रहा। हमारी बल्लेबाजी में भी गहराई है। ब्रुक की प्रतिभा को सभी जानते हैं।

यह भी पढ़ें : जब रवींद्र जडेजा पर लगा था एक साल का बैन, जानें क्या कांड किया था

बोले- टीम में सुधार की जरूरत

मार्करम ने अपने गेंदबाजों को लेकर कहा कि भुवी भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। हालांकि गेंदबाजों के लिए यह बेहद मुश्किल विकेट था। अभी हमें कुछ क्षेत्रों पर और काम करना होगा। टीम में सुधार करना अच्छा रहा है। अब उम्मीद है कि ये लय जारी रहेगी। बता दें कि सनराइजर्स ने क्षेत्ररक्षण करते हुए कई कैच छोड़े, वर्ना केकेआर 205 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाती।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी में तबाही मचाने के बाद अब IPL में रचा इतिहास

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग