
लखनऊ टीम की मुश्किलें और बढ़ीं, 7.50 करोड़ के खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ
ipl 2023 LSG Team: आईपीएल 2023 के 52वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायटंस को गुजरात टाइटंस से 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद लखनऊ टीम की मुश्किलें और बढ़ गई है। बता दें कि लखनऊ के लीड इंग्लिश पेसर मार्क वुड कुछ पर्सनल कारणों के चलते बीच टूर्नामेंट से स्वदेश लौट गए हैं। इसकी बात की जानकारी लखनऊ सुपर जायटंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की गई वीडियो से मिली है। बता दें कि सीजन की शुरूआत लखनऊ की टीम ने काफी धमाकेदार अंदाज में की थी। काफी दिनों तक केएल राहुल की कप्तानी में टीम ने अंक तालिका में टॉप-2 में अपना स्थान बनाए रखा था। लेकिन अब टीम का प्रदर्शन नीचे गिर रहा है। अब तक हुए 11 मैचों में टीम को पांच में जीत मिली है और 5 में हार, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। कुल 11 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है।
लखनऊ ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की हैं, जिसमें इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड खुद बता रहे हैं कि वह अपने स्वदेश लौट रहे है। दरअसल मार्क वुड पिता बनने वाले है और इस समय वह अपनी पत्नी के साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। वीडियो में मार्क वुड ने कहा, ''मैं अपनी बेटी के जन्म के लिए घर लौट रहा हूं। मुझे ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मैं टीम का साथ छोड़ रहा हूं, लेकिन घर जाने का कारण काफी अच्छा और प्यारा है। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे जल्द ही टीम के साथ फिर से देखेंगे। मैं माफ़ी चाहता हूँ, मैंने 4 मैचों में ज्यादा कुछ टीम के लिए नहीं किया। मैंने कुछ विकेट जरूर लिए, लेकिन मुझे उम्मीद हैं मैं जल्द ये कर सकूं।''
इसके बाद वुड ने आगे कहा कि ये टीम काफी अच्छी है और मैं पूरी टीम को बहुत पसंद करता हूं। सपोर्टिंग स्टाफ, कोच सभी बहुत शानदार है। मुझे साथी खिलाड़ी को अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देख ख़ुशी हो रही है। मैं जानता हूं कि सिर्फ एक और जीत की हमें जरूरत है और अब उसके बाद हम प्लेऑफ में चले जाएंगे और उस प्लेऑफ से हमें फाइनल तक पहुंचना है।
ये लक्ष्य पूरी टीम का है और हम जानते हैं ये इतना आसान नहीं है। हमारी टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच अच्छा बॉन्डिंग है। इसीलिए हम अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे है। खेल में हार और जीत तो हमेशा चलता रहता है, लेकिन हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे है और उनका मेहनत रंग भी ला रहा है।
यह भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, ब्रावो को पछाड़ बने आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज
यह भी पढ़ें : कोहली की जगह धोनी होते RCB के कप्तान तो..., पाकिस्तानी दिग्गज ने कोहली पर साधा निशाना
Published on:
8 May 2023, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.