
लीग में आज दो भाइयों के बीच होगी टक्कर
ipl 2023 LSG vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। जहां मैच के दौरान दो भाइयों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या इकाना स्टेडियम में अपनी जीत का हुकार भरेंगे तो दूसरी तरफ लखनऊ के ऑल राउंडर कुणाल पांड्या भी अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने में टीम का सहयोग करना चाहेंगे। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने धमाकेदार अंदाज में अपनी शुरुआत की है। लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे स्थान पर है, जबकि पिछले सीजन चैंपियन बनी गुजरात अभी चौथे पायदान पर विराजमान है। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर चुकी है। वही गुजरात ने इस सीजन अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत मिली है।
कैसा रहा है अब तक इकाना स्टेडियम में पिच का हाल
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में अब तक इस सीजन तीन मैच खेले जा चुके हैं। सीजन का पहला मैच हाई स्कोरिंग रहा था। जिसमें तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिली थी। वही दूसरे और तीसरे मैच में बल्लेबाजों को काफी सहूलियत मिली थी, स्पिन और फास्ट दोनों ही गेंदबाजों को इस पिच पर रन रोकने में काफी संघर्ष करना पड़ा था।
इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम दो बार सफल हो चुकी है। आज का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में संभावना है कि बीच में बहुत कुछ बदलाव देखने को नहीं मिले। टॉस जीतने वाले कप्तान की कोशिश रहेगी कि वह पहले बैटिंग चुनकर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विरोधी टीम को चुनौती पेश करे।
आईपीएल 2023 में गुजरात के टॉप 3 प्लेयर्स
पहले नंबर पर शुभ्मन गिल का नाम आता है। इन्होंने पांच मैच में 140 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं।
दूसरे नंबर पर अफगानी स्पिनर राशिद खान हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं।
तीसरे टॉप प्लेयर साईं सुदर्शन हैं, जिन्होंने 5 मैच में 176 रन बनाए हैं।
लखनऊ के टॉप-3 प्लेयर
पहले नंबर पर तेज गेंदबाज मार्क वुड हैं, जिन्होंने चार मैच में 11 विकेट झटके हैं।
दूसरे नंबर पर नाम आता है रवि बिश्नोई का जिनके नाम इस सीजन 6 मैच में आठ विकेट है।
तीसरा नंबर है कैरीबियन विस्फोटक बल्लेबाज का कायल मेयर्स का, जिन्होंने 6 मार्च में 154 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाये हैं। आज दोनों टीमों को इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें : इमोशनल हुए धोनी, IPL से संन्यास के संकेत दिए, दर्शकों से सामने किया बड़ा खुलासा
लखनऊ सुपर जायंट्स पॉसिबल प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदाउनी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, युधवीर सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बदाउनी/अमित मिश्रा
गुजरात टाइटंस पॉसिबल प्लेइंग-11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: लिटिल/विजय शंकर।
यह भी पढ़ें : 'लॉकडाउन' में छिपा है RCB के सिराज की सफलता का राज, जानिए इसने कैसे बदली किस्मत
Published on:
22 Apr 2023, 12:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.