31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: लगातार फ्लॉप हो रहे रियान पराग ने ट्विटर पर दिया ज्ञान, लिखा- वक्त अच्छा हो या बुरा…

Riyan Parag IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए भार बन चुके, ऑल-राउंडर रियान पराग ने ट्विटर पर नया ज्ञान दिया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 6 May 2023, 2:31 PM IST

parag_twit.jpg

लगातार फ्लॉप हो रहे रियान पराग ने ट्विटर पर दिया ज्ञान,

Riyan Parag IPL 2023: आईपीएल के 48वें मैच में शुक्रवार को राजस्थान का मुकाबला गुजरात से था। इस मुकाबले को गुजरात में आसानी से 9 विकेट से जीत लिया। राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के साथ ही गुजरात की टीम के 14 अंक हो गए हैं और उन्होंने प्लेऑफ़ के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में महज 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में राजस्थान के होनहार खिलाड़ी रियान पराग प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तो नहीं थे। लेकिन मैनेजमेंट ने उन पर फिर विश्वास जताया और बतौर इंपैक्ट प्लेयर उनका इस्तेमाल किया। लेकिन यहां भी पराग फ्लॉप होने से नहीं चूके। पराग 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर राशिद खान के शिकार बने। पराग के आउट होते हीं सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा और जब मैच खत्म हुआ तो उन्होंने भी एक ट्वीट करके ज्ञान बांटा, जो अब खूब वायरल हो रहा है।


जानिए पराग जी ने क्या ज्ञान दिया

होनहार खिलाड़ी रियान पराग ने अपने इस ट्वीट में लिखा है, 'वक्त अच्छा हो या बुरा, गुजर ही जाता है।' पराग का यह ट्वीट बताने के लिए काफी है कि वो किस दौर से गुजर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को भी वो देख रहे हैं। ऐसे में फिलहाल ना सिर्फ पराग बल्कि उनके चाहने वाले भी यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उनका ये बुरा वक्त चला जाए।


पराग का यह ट्विट सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने तो इनके रिप्लाई में यह तक कह दिया की "आपका वक्त ख़राब रहता तो गुजर जाता, आपका तो जमाना ख़राब चल रहा है ये कैसे गुजरेगा।" इस तरह का हजारों रिप्लाई पराग के इस ट्विट पर दिया जा चूका है।

दुसरे पहलु को देखा जाए तो राजस्थान के मैनेजमेंट और कप्तान संजू ने उन पर बहुत भरोसा जताया। कई अच्छे खिलाड़ी के होने के बावजूद उन्हें ही मौका दिया। लेकिन रियान पराग उन मौकों का फायदा उठाने में असफल साबित हुए। इसी लिए उन्हें अब प्लेयिंग-11 में मौका नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: धोनी की चिंता खत्म, स्टार ऑलराउंडर हुआ पूरी तरह फिट, मुंबई के खिलाफ उतरेगा!
कप्तान संजू निराश दिखे

मैच समाप्त होने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन भी काफी निराश दिखे और बल्लेबाजों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। संजू ने मैच के बाद कहा, "हमने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं की और स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया। उनके (गुजरात) गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे और वो बीच के ओवरों में कुछ विकेट लेते रहे।

जब ऐसा होता है तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हमें यह देखना होगा कि क्या हम वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं? हमें अब कमर कसने की जरूरत है, कुछ बेहद महत्वपूर्ण मैच आ रहे हैं और हम अगले कुछ हफ्तों में मैच जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन टैलेंटेड हैं, लेकिन... राजस्थान की हार के बाद उठने लगे कप्तान पर सवाल