Virat Kohli ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग में सभी बल्लेबाजों के अगर आंकड़ों का तुलना किया जाएगा तो विराट कोहली के मुकाबले में यहाँ कोई नहीं है। 16वें सीजन में विराट कोहली का शानदार फॉर्म लगातार जारी है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में 56 रन बनाए। जब तक विराट कोहली क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि 201 रनों के लक्ष्य को आरसीबी हासिल कर लेगी। लेकिन विराट कोहली बीच में ही आउट हो गए और टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली, उसके साथ उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस सीजन विराट कोहली 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज है। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 14 सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाएं। अपने शानदार कंसिस्टेंसी से विराट कोहली ने बता दिया है कि इस फॉर्मेट में उनकी टक्कर का कोई और बल्लेबाज नहीं है।