
MI vs DC Playing 11: IPL 2024 में आज 7 अप्रैल को सुपरसंडे में डबल हेडर खेला जाएगा, जिसका पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेले जाने वाले इस मैच पर सबकी नजरें टिकी होंगी। आज मुंबई की नजरें आईपीएल 2024 की अपनी पहली जीत पर होगी तो वहीं दिल्ली की निगाहें जीत की पटरी पर लौटने पर होंगी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों में दो बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो गई तो वहीं, मिचेल मार्श चोट के कारण दिल्ली के लिए नहीं खेल पाएंगे। आइये मैच से पहले जानते हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर कटेगा नमन धीर का पत्ता
सूर्यकुमार यादव एनसीए से फिट होकर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। उन्होंने टीम के ट्रेनिंग सेशन में विस्फोटक बल्लेबाजी की है। उम्मीद है कि आज उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए। अब सवाल ये है कि सूर्या की वापसी के बाद कौन बाहर होगा? माना जा रहा है कि सूर्या नमन धीर की जगह लेंगे।नमन धीर ने वैसे तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सीनियर की वापसी पर उन्हें जगह छोड़नी पड़ेगी।
चोटिल मिचेल मार्श की जगह जेक फ्रेजर!
वहीं, चोटिल मिचेल मार्श आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। दिल्ली के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वह तेजी से रन बनाने के साथ ही गेंदबाजी में भी टीम के लिए योगदान देते रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह आज जेक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि जेक शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के साथ लेग स्पिन का विकल्प भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सुपरसंडे में आज दोपहर MI vs DC तो शाम को LSG vs GT, जानें कब-कहां देखें फ्री लाइव
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, रसिख डार, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर- खलील अहमद, झाय रिचर्डसन, रिकी भुई।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह और आकाश मधवाल। (इम्पैक्ट प्लेयर- क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा।
यह भी पढ़ें : MI vs DC: मुंबई में आज लगेगा रनों का अंबार या विकेटों झड़ी, पढ़ें वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
Published on:
07 Apr 2024 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
