अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं, जिसमें वर्तमान में मेंटोर जहीर खान, हेड कोच जस्टिन लैंगर और असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर हैं। भरत अरुण ने कहा, जो चीज मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है वह दीर्घकालिक विकास का दृष्टिकोण है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय तेज गेंदबाजों के एक युवा, प्रतिभाशाली और गतिशील समूह में निवेश किया है-आकाशदीप, आवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, मोहसिन खान और आकाश सिंह .. और मैं उनमें से प्रत्येक में अपार संभावनाएं देखता हूं।