नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला एक बार फिर विवादों के घेरे में है। उत्तर प्रदेश के एक युवा खिलाड़ी ने उनके एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंदी न्यूज चैनल न्यूज-1 के एक स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक राहुल शर्मा नाम के एक युवा खिलाड़ी ने अकरम पर आरोप लगाया है के उन्होंने टीम में चुने जाने के बदले में सेक्स के लिए लड़की का इंतजाम करने की बात कही थी।